ePaper

Motihari news: एनओसी मिलने के बाद भी नहीं बना पंचायत सरकार भवन

Updated at : 01 Apr 2025 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari news: एनओसी मिलने के बाद भी नहीं बना पंचायत सरकार भवन

पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक छत के नीचे सभी सुविधा मिलने का सपना साकार नहीं हो पा रहा है.

विज्ञापन

Motihari news: घोड़ासहन. पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक छत के नीचे सभी सुविधा मिलने का सपना साकार नहीं हो पा रहा है, जबकि पंचायती राज व्यवस्था का लागू होते हुए दो दशक से अधिक समय अब बीतने को है. लेकिन सीमावर्ती घोड़ासहन उतरी पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण अभी तक संभव नहीं हो पाया, जबकि सम्मनपुर पंचायत में अंचल प्रशासन द्वारा अभी तक भूमि भी उपलब्ध नहीं कराया गया. परिणाम है कि आज भी संबंधित पंचायत में निवास करने वाले लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय पर ही निर्भर रहना पड़ता है, जबकि सरकार द्वारा पंचायतों में पंचायत सरकार भवन निर्माण किया जाना था भवन में आधुनिक सुविधा के तहत पंचायत स्तर पर दी जाने वाली सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की सभी व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी थी ताकि पंचायत के लोगों को प्रखंड कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत ना के बराबर पड़े. इस संबंध में संबंधित पंचायत के मुखिया संजीव कुमार ने बताया कि पूर्व में ही पंचायत के वार्ड न.10 बसवरिया गांव में चयनित भूमि का अंचल एवं प्रखंड प्रशासन द्वारा एनओसी देने तथा जांचोपरांत उक्त भूमि पर पंचायत सरकार भवन बनाने के निमित आदेश दिया गया था, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण मामला अभी अधर में लटका पड़ा है. वहीं समनपुर पंचायत के मुखिया सर्वलाल साह ने भी बताया मेरे पंचायत में अभी तक अंचल प्रशासन द्वारा भूमि भी उपलब्ध नहीं कराया गया है. बीपीआरओ मनीष कुमार ने बताया कि पूर्व में निर्माण से संबंधित चार पंचायतों क्रमशः झरौखर, विशुनपुर, बरवाकाला तथा घोड़ासहन उतरी का पटना से तकनीकी स्वीकृति आने के बाद घोड़ासहन उतरी पंचायत को छोड़ शेष सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निमार्ण कार्य लगभग पूरा हो गया है. उन्होंने बताया कि घोड़ासहन उतरी पंचायत सरकार भवन का मामला फिलहाल जिला पंचायती राज कार्यालय में लंबित है. जिला के संबंधित अधिकारियों के आदेश आते ही भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन