ePaper

Motihari: बिहार केसरी डाॅ श्रीकृष्ण सिंह की मनायी गयी 138वी जयंती

Updated at : 21 Oct 2025 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: बिहार केसरी डाॅ श्रीकृष्ण सिंह की मनायी गयी 138वी जयंती

बिहार केसरी डा. श्री कृष्ण सिंह की 138वीं जयंती स्थानीय भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास के राय हरिशंकर शर्मा सभागार में मनायी गयी.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. डाॅ श्री कृष्ण सिंह सेवा मंडल के तत्वाधान में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डा. श्री कृष्ण सिंह की 138वीं जयंती स्थानीय भूमिहार ब्राह्मण छात्रावास के राय हरिशंकर शर्मा सभागार में मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता राय सुंदर देव शर्मा ने की. कार्यक्रम का संचालन पूर्व मुखिया राकेश मिश्रा ने किया. सर्वप्रथम परिसर में स्थित बिहार केसरी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. तत्पश्चात जयंती समारोह के अवसर पर ब्राह्मसी समाज के 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में वशिष्ट शुक्ला, प्रो.अवध किशोर शाही, प्रो. रामाश्रय चौधरी, पंचानंद सिंह, प्रिया रंजन शर्मा, रामनाथ सिंह, रवि राय, राय किशन देव शर्मा एवं प्रो. साकिन्दर सिंह, सहित 65 लोगों को सम्मानित किया गया. जयंती समारोह में वक्ताओं ने बिहार केसरी के पद चिन्ह पर चलने का आह्वान किया. वक्ताओं में मोहन सिंह, मिथिलेश सिंह, अजय देव, देशबंधु सिंह, ललन राय, रामकुमार सिंह, विनोद सिंह, राजेश कुमार, विनय कुमार, राय रोहित शर्मा, ललन शुक्ला, कुमार सत्यम, रेनू ठाकुर एवं उदय बहादुर सहित दर्जनों लोग प्रमुख थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRITESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

AMRITESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन