Raxaul News: वीरगंज में मारपीट के आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अफवाहों से बचने की अपील

मारपीट में घायल युवक. | Prabhat Khabar Network
नेपाल के पर्सा जिले में मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है. मामले की विस्तृत जांच जारी है.
Nepal News: नेपाल के पर्सा जिला पुलिस कार्यालय ने वीरगंज महानगरपालिका में हुई मारपीट की घटना में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 7:35 बजे वीरगंज महानगरपालिका वार्ड संख्या-2 स्थित ईदगाहा चौक के समीप पुराने व्यक्तिगत विवाद को लेकर दो युवकों के बीच झगड़ा हुआ.
मारपीट में युवक घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज
पुलिस के अनुसार स्थानीय निवासी 18 वर्षीय समीर अंसारी ने वीरगंज महानगरपालिका वार्ड संख्या-16 स्थित इनरवागांव निवासी 18 वर्षीय रंजीत यादव के साथ मारपीट की. घटना में रंजीत यादव के होंठ और नाक पर चोटें आईं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए प्रभु अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज जारी है.
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने घटना में शामिल समीर अंसारी को तत्काल हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.
भ्रामक खबरों से बचने की अपील
घटना के बाद कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य माध्यमों पर सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव बिगाड़ने वाली भ्रामक खबरें प्रसारित होने पर पर्सा जिला पुलिस कार्यालय ने गंभीर चिंता जताई है. पुलिस उपाधीक्षक एवं सूचना अधिकारी चक्र बहादुर मल्ल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. लोगों से अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है.
यह भी पढ़ें: नेपाल के दुधेश्वरनाथ महादेव भाठा धाम में सावन महाकुंभ मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मनोज कुमार गुप्ता
मनोज कुमार गुप्ता बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट, रेडियो और डिजिटल माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. वर्तमान में भारत-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए अंतरराष्ट्रीय संबंधों, सीमा सुरक्षा और नेपाल की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं. सामाजिक सरोकारों में गहरी रुचि के साथ वे क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के प्रयासों के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










