ePaper

Motihari news: सफाई कर्मियों की भी बनेगी बायोमेट्रिक से हाजिरी

Updated at : 26 Mar 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari news: सफाई कर्मियों की भी बनेगी बायोमेट्रिक से हाजिरी

गर परिषद रक्सौल के कर्मियों के साथ-साथ सफाई कर्मियों की भी हाजिरी अब ऑनलाइन बनेगी.

विज्ञापन

रक्सौल. नगर परिषद रक्सौल के कर्मियों के साथ-साथ सफाई कर्मियों की भी हाजिरी अब ऑनलाइन बनेगी. ऑफलाइन हाजिरी का फायदा उठाकर फील्ड से गायब रहने वाले सफाई कर्मी और कर्मी किसी तरह का बहाना नहीं बना सकेंगे . नगर परिषद के कार्यालय में बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था तो पहले से है, लेकिन अब फील्ड में काम करने वाले सफाई कर्मियों को भी बायोमेट्रिक से अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी तथा काम पूरा होने के बाद बायोमेट्रिक तरीके से आउट होना होगा. इसको लेकर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 25 वार्ड में सफाई जमादार के माध्यम से बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध करायी जा रही है. आधुनिक बायोमेट्रिक मशीन में फिंगर प्रिंट के साथ-साथ फेस के माध्यम से भी हाजिरी बनाने की व्यवस्था की जा रही है. यदि कोई सफाई कर्मी या अन्य कोई कर्मी फिंगर प्रिंट के माध्यम से हाजिरी नहीं बनने की बात करता है तो फेश के माध्यम से भी उसकी हाजिरी दर्ज हो जायेगी. ऐसे में कार्य क्षेत्र में समय पर नहीं आने का किसी तरह का बहाना कर्मियों के पास नहीं रह जायेगा. नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि अप्रैल माह से यह काम करने लगेगा. अक्सर शिकायत मिलती थी कि सफाई कर्मी, सफाई जमादार अपने-अपने वार्ड में तय समय पर नहीं पहुंच रहे है, जिसपर रोक लगाने के लिए इसकी शुरूआत की गयी है. नगर परिषद रक्सौल के नियमित सफाई कर्मी, ठेका कर्मी के साथ-साथ सभी कार्यालय कर्मी का बायोमेट्रिक एटेंडेंस बनेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन