मोतिहारी: डॉक्टरों की लेटलतीफी पर एक्शन, सुबह-शाम बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य

Updated:
विज्ञापन
Biometric attendance mandatory for doctors in Motihari Sadar Hospital

मोतिहारी सदर अस्पताल

मोतिहारी सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी और अनुपस्थिति की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सुबह-शाम बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

मोतिहारी से अमरेश सिंह की रिपोर्ट

Motihari News: मोतिहारी सदर अस्पताल में डॉक्टरों की लेटलतीफी और ड्यूटी से गायब रहने की शिकायतों के बाद अस्पताल प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. अब सदर अस्पताल ओपीडी में सभी चिकित्सकों को सुबह और शाम दोनों समय बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी.

डॉक्टरों की मनमानी पर सख्ती

सदर अस्पताल अधीक्षक डॉ. एसएन सत्यार्थी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि कई डॉक्टर समय पर अस्पताल नहीं पहुंच रहे थे.

उन्होंने बताया कि सुबह की ओपीडी में डॉक्टरों की देरी के कारण दूर-दराज से आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता था. वहीं शाम की ओपीडी में कई चिकित्सक निर्धारित समय से पहले ही ड्यूटी छोड़कर चले जाते थे.

मरीज कर रहे थे शिकायत

अस्पताल प्रशासन के अनुसार डॉक्टरों की अनुपस्थिति से परेशान मरीज और उनके परिजन लगातार 104 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा रहे थे.

स्थिति ऐसी हो गई थी कि मरीजों के हंगामे के कारण अधीक्षक कक्ष में आए दिन तनाव की स्थिति बन रही थी. वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया था.

अब सुबह-शाम बनेगी बायोमेट्रिक हाजिरी

नई व्यवस्था के तहत सभी चिकित्सा पदाधिकारियों को प्रतिदिन सुबह और शाम बायोमेट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी. आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि डॉक्टर निर्धारित समय पर अपने कार्यस्थल पर मौजूद रहें.

इस आदेश की प्रति अस्पताल के उपाधीक्षक और प्रधान लिपिक को भी भेजी गई है ताकि व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जा सके.

मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद

अस्पताल प्रशासन को उम्मीद है कि इस कदम से डॉक्टरों की समयबद्धता सुनिश्चित होगी और मरीजों को समय पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी.

विज्ञापन
सरफराज अहमद

लेखक के बारे में

By सरफराज अहमद

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन