ePaper

Motihari : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Updated at : 10 Aug 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari : ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

नरकटिया-लखौरा रोड पर सेमरहिया गांव के समीप रविवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी.

विज्ञापन

छौड़ादानो. नरकटिया-लखौरा रोड पर सेमरहिया गांव के समीप रविवार को ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के कोटवा पंचायत के गिरी टोला निवासी बुलेट गिरी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बुलेट गिरी की शादी इसी साल तीन माह पहले दरपा थाना क्षेत्र के सिहोरावा भतनहिया गांव निवासी योगेश्वर गिरी की पुत्री से हुई थी. वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था. रविवार को वह किसी काम से ससुराल से लखौरा की तरफ जा रहा था. इसी क्रम में सेमरहिया गांव के समीप ट्रक से साइड लेते समय गिरकर ट्रक की चपेट में आ गया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

AJIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन