ePaper

बस के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Updated at : 11 Mar 2025 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
बस के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

एनएच 28ए पर खंडवा पुल के समीप अज्ञात बस के चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गए.

विज्ञापन

बंजरिया. थाना क्षेत्र के एनएच 28ए पर खंडवा पुल के समीप अज्ञात बस के चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गए. घटना मंगलवार शाम की है. मृत युवक का पहचान पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी दुर्योधन पटेल का 22 वर्षीय पुत्र शिवा कुमार पटेल के रूप में हुआ है. जबकि घायल युवक हरसिद्धि थाना के यादोपुर गांव निवासी सुरेन्द्र प्रसाद केसरी का 25 वर्षीय पुत्र रंजित कुमार के रूप में हुआ है. बंजरिया पुलिस ने तत्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंच घायल युवक को ईलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. अपर थानाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने बताया कि घायल युवक का ईलाज चल रहा है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन