मोतिहारी पुलिस में 834 नए सिपाहियों की एंट्री: कानून-व्यवस्था को मिलेगी नई ताकत

Edited by SUMIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी पुलिस में 834 नए सिपाहियों की एंट्री

Bihar Police Constable Joining: मोतिहारी पुलिस में 834 नवनियुक्त सिपाहियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू. एसपी स्वर्ण प्रभात ने खुद किया औचक निरीक्षण और पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश. नए जवानों के आने से पूर्वी चंपारण जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग होगी और मजबूत.पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Police Constable Joining: मोतिहारी जिले की पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है. जिले में विज्ञापन संख्या-01/2025 के तहत चयनित 834 नवनियुक्त सिपाहियों की योगदान प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है. इस पूरी प्रक्रिया की कमान खुद मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने संभाल रखी है. उन्होंने पुलिस लाइन पहुंचकर योगदान प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें.. स्नातक छात्रा की मौत मामले में मिला सुसाइड नोट, सौतेले भाई-बहनों पर प्रताड़ना का आरोप

एसपी स्वर्ण प्रभात ने खुद संभाली कमान

योगदान प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात स्वयं मैदान में उतरे. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन), बायोमेट्रिक मिलान और अन्य प्रशासनिक तैयारियों की गहन समीक्षा की. एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया स्थापित मानकों के अनुरूप होनी चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

FILE PHOTO

अभ्यर्थियों के लिए सुगम व्यवस्था के निर्देश

गर्मी और भीड़ को देखते हुए एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दूर-दराज से आने वाले नवनियुक्त सिपाहियों को योगदान के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न हो. उनके लिए पीने के पानी, बैठने की उत्तम व्यवस्था और सुगमता से कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए अतिरिक्त काउंटर बनाए जाएं.

यह भी पढ़ें… मुजफ्फरपुर जंक्शन, दो साल में प्लेटफॉर्म टिकट से कमाए 55.73 लाख

जिले की पुलिसिंग होगी और अधिक प्रभावी

मोतिहारी पुलिस बल में एक साथ 834 नए और युवा सिपाहियों के शामिल होने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव आएगा. इससे न केवल थानों और पुलिस चौकियों में जवानों की कमी दूर होगी, बल्कि गश्त (पेट्रोलिंग) और वीआईपी सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी. पूर्वी चंपारण पुलिस के लिए इसे एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि माना जा रहा है.

मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन