बिहार में 5 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगा निरानी ग्रुप, मुख्यमंत्री से हुई अहम बैठक

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात के दौरान विधायक राणा रणधीर और निरानी ग्रुप के चेयरमैन मुर्गेश रुद्रप्पा निरानी.

निरानी ग्रुप ने बिहार में करीब 5 हजार करोड़ रुपये निवेश करने की इच्छा जताई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ हुई बैठक में रीगा चीनी मिल, बंद शुगर मिलों के संचालन और पूर्णिया में सीबीजी प्लांट स्थापित करने पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

मोतिहारी के मधुबन से शशि चंद्र तिवारी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Bihar Investment News: कर्नाटक के उद्योगपति एवं निरानी शुगर्स के चेयरमैन मुर्गेश रुद्रप्पा निरानी ने बिहार में करीब 5 हजार करोड़ रुपये निवेश करने की इच्छा जताई है. मधुबन विधायक राणा रणधीर के साथ उन्होंने रविवार को लोक सेवा भवन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर औद्योगिक निवेश, बंद चीनी मिलों के संचालन और रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की.

यह भी पढ़ें: बिहार में शिक्षा सेवकों पर सख्त हुआ शिक्षा विभाग, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

रीगा चीनी मिल और बंद शुगर मिलों पर हुई चर्चा

विधायक राणा रणधीर ने बताया कि निरानी ग्रुप बिहार में बड़े स्तर पर निवेश की योजना पर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि समूह पहले से ही सीतामढ़ी के रीगा स्थित चीनी मिल का संचालन कर रहा है और किसानों को भुगतान भी किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जिन बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा चालू करना चाहती है, उनके संचालन में भी निरानी ग्रुप ने रुचि दिखाई है.

यह भी पढ़ें: बलिराजगढ़ उत्खनन में मिले 3 हजार साल पुरानी विकसित नगरी के संकेत

पूर्णिया में सीबीजी प्लांट लगाने का प्रस्ताव

बैठक के दौरान पूर्णिया में सीएनजी आधारित कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) प्लांट स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इस परियोजना के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ने के साथ औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की संभावना जताई गई.

राणा रणधीर ने कहा कि बिहार में निवेश बढ़ने से उद्योगों का विस्तार होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

निवेश से पलायन रोकने में मिलेगी मदद

विधायक ने कहा कि राज्य में निवेश और नए उद्योग आने से बेरोजगारी और पलायन जैसी समस्याओं में कमी आएगी. उन्होंने बिहार में निवेश की पहल के लिए निरानी ग्रुप के चेयरमैन मुर्गेश रुद्रप्पा निरानी का आभार भी व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें: झंझारपुर में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन