Bihar News: मोतिहारी में दाढ़ी बनवाकर घर लौट रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस मामले की कर रही जांच…

Updated:
विज्ञापन
Bihar Crime News| Bihar News: Councilor's nephew shot by criminals in Patna, the incident took place during robbery

Bihar Crime News

Bihar Crime News: मोतिहारी के अरेराज-बेतिया मुख्य मार्ग पर नरकटिया चौक के पास अपराधियों ने इसरोज अंसारी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी. वह नौवाडीह पंचायत के सटहा तकिया टोला वार्ड नंबर सात का रहने वाला था.

विज्ञापन

Bihar Crime News: मोतिहारी के अरेराज-बेतिया मुख्य मार्ग पर नरकटिया चौक के पास अपराधियों ने इसरोज अंसारी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी. वह नौवाडीह पंचायत के सटहा तकिया टोला वार्ड नंबर सात का रहने वाला था. उसकी पत्नी उषा खातून वार्ड सदस्य है. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है.

सूचना मिलते ही अरेराज डीएसपी रंजन कुमार, थानाध्यक्ष अम्बेश कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी दलबल के साथ पहुंचे. घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि इसरोज अंसारी दोपहर में नरकटिया चौक से दाढ़ी बनवा कर बाइक से घर लौट रहा था. इसी दौरान पांच-छह की संख्या में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे घेरकर दो गोली उसके शरीर में दाग दी. घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी मौके से फरार हो गए.

ये भी पढ़ें: दानापुर में ऑपरेशन के बाद प्रसूति महिला की मौत, आक्रोशित परिजनों ने क्लिनिक में की तोड़फोड़, इलाज में लापरवाही का आरोप…

सूचना मिलते हीं परिजन दौड़े भागे पहुंचे घटनास्थल

परिजनों को घटना की जैसे सूचना मिली वे भागे-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे. इसरोज को उठा कर जगदीशपुर के एक निजी अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसरोज पेशे से राजमिस्त्री बताया जा रहा है. राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी

वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों ने प्राथमिकी में गांव के ही सात लोगों को आरोपित किया है. जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगा है, उनसे इसरोज अंसारी का पहले से जमीन का विवाद चल रहा है. थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपितों के घर छापेमारी की जा रही है, लेकिन सभी घर से फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है.

ganga का बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए बन रहा समस्या

विज्ञापन
अभिनंदन पांडेय

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन