Motihari: विद्युत पदाधिकारियों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari: विद्युत पदाधिकारियों पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नवादा गांव के चौबे टोला में विद्युत पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Motihari: गोविंदगंज. नवादा गांव के चौबे टोला में विद्युत पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी में नवादा चौबे टोला काआशीर्वाद कुमार चौबे है, जिसे आवश्यक पूछताछ के उपरांत पुलिस ने न्यायिक हिरासत मे भेज दिया. बता दें कि बुधवार को उक्त टोला का दिलीप चौबे के घर का कनेक्शन विच्छेद के बाद की जा रही बिजली उपयोग की जांच करने विद्युत विभाग की टीम पहुंची थी. इसी दौरान आरोपियों ने नजायज मजमा बनाकर पदाधिकारियों पर जानलेवा हमला कर दिया था, जिसमें तीन पदाधिकारी घायल हो गए थे. घटना को लेकर सहायक अभियंता उमंग अग्रवाल ने आरोपी सहित चार लोगों को नामजद व लगभग दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्र ने फरार अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात बतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन