Motihari: तस्करी करके नेपाल भेजी जा रही मछली को एपीएफ ने किया जब्त

Updated:
विज्ञापन
Motihari: तस्करी करके नेपाल भेजी जा रही मछली को एपीएफ ने किया जब्त

नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने ड्राइपोर्ट-परवानीपुर सड़क पर बहुअरी गांव के समीप से बिना कस्टम पास नेपाल भेजी गयी मछली को जब्त किया है.

विज्ञापन

Motihari: रक्सौल. नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने ड्राइपोर्ट-परवानीपुर सड़क पर बहुअरी गांव के समीप से बिना कस्टम पास नेपाल भेजी गयी मछली को जब्त किया है. सशस्त्र पुलिस बल नेपाल (एपीएफ) की मोबाइल गश्ती टीम के द्वारा एपीएफ के अधिकारी लोकेंद्र सुब्बा के नेतृत्व की टीम के द्वारा की गयी कार्रवाई में मधेश प्रदेश-03- 001-च-7992 नंबर की एक बोलेरो पिकअप से भारी मात्रा में मछली को बरामद किया गया है. मछली को कैरेट में रख कर बाहर ले जाया जा रहा था. कैरेट में जलकपुर मछली को रखा गया था और जब कागजात की मिलान की गई तो वाहन में रखे मछली से उसका कोई मेल नहीं था. जिसके बाद नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने इसे जब्त कर लिया. मछली सहित पिकअप को जब्त करते हुए एपीएफ के द्वारा आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद वीरगंज भंसार कार्यालय को सौंप दिया है. इस मामले में पिकअप के चालक वीरगंज महानगरपालिका के वार्ड नंबर 25 निवासी 34 वर्षीय सरोज सहनी तथा उप चालक भोला कुमार को हिरासत में लिया गया है. बरामद की गयी मछली का पीकअप सहित कुल 22 लाख रुपये आंकी गयी है. एपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि वीरगंज के वार्ड नंबर 16 नगवा में संचालित आरव फीस सप्लायर्स के द्वारा उक्त मछली की तस्करी की जा रही थी. जिसे समय रहते एपीएफ की टीम के द्वारा जब्त कर लिया गया है. जिसे आगे नीलामी की प्रक्रिया के लिए वीरगंज भंसार कार्यालय को सौंप दिया गया है. भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी के बाद बिना राजस्व चुकाए मछली की तस्करी का मामला काफी संवेदनशील हैं. दोनों देश की सुरक्षा एजेंसी को इसपर निगरानी की जरूरत है. नेपाल में अक्सर मछली की बरामदगी हो रहे है, ऐसे में सवाल यह है कि किस प्रकार बिना टैक्स पेड किये मछली भारत से नेपाल जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ajit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Ajit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन