Motihari: अंतरराज्जीय संगठित बॉस गिरोह का एक और बदमाश गिरफ्तार, लग्जरी गाड़ी बरामद

Updated:
विज्ञापन
Motihari: अंतरराज्जीय संगठित बॉस गिरोह का एक और बदमाश गिरफ्तार, लग्जरी गाड़ी बरामद

साइबर क्राइम करने वाले अंतरराज्जीय संगठित गिराेह बॉस का एक और सक्रिय सदस्य पकड़ा गया. उसकी गिरफ्तारी पटना से हुई है.

विज्ञापन

मोतिहारी. साइबर क्राइम करने वाले अंतरराज्जीय संगठित गिराेह बॉस का एक और सक्रिय सदस्य पकड़ा गया. उसकी गिरफ्तारी पटना से हुई है. साइबर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पटना में छापेमारी कर उसे दबोच लिया. उसकी निशानदेही पर साइबर क्राइम से अर्जित पैसे से खरीदा गया एक लग्जरी कार भी बरामद हुआ है. पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है. उसकी निशानदेही पर गिरोह से जुड़ी अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियां भी पुलिस को मिली है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बताते चले कि 16 जून को साइबर थाने की पुलिस ने शहर के राजाबाजार से गिरोह से जुड़े बदमाश एक बदमाश को पकड़ा. उससे कड़ी पूछताछ की गयी तो साइबर क्राइम से जुड़े एक बड़े सिंडिकेट के बारे में पुलिस को जानकारी मिली. उसके बाद पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गिरोह से जुड़े पांच बदमाशों को नकद 30 लाख, नोट गिनने वाले मशीन, लैपटॉप, मोबाइल, पासबुक, चेकबुक, एटीएम कार्ड सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस के गिरफ्तार किया. वहीं गिरोह के हैंडलर सहित सक्रिया अन्य सदस्यों पर इनाम की घोषणा की गयी. फिलहाल फरार आठ बदमाशों के खिलाफ न्यायालस से गिरफ्तारी वारंट निकल चुका है. बहुत जल्द उनके विरूद्ध इस्तेहार व कुर्की की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन