मोतिहारी: संगीत और नृत्य सीखने का सुनहरा मौका, शुरू होगा ट्रेनिंग केंद्र

Published by : Purushottam Kumar Updated At : 14 Jun 2026 11:17 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में जून के अंतिम सप्ताह से आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र शुरू होगा. यहां शास्त्रीय गायन, कथक नृत्य और तबलावादन का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

मोतिहारी से इन्तेजारुल हक की रिपोर्ट

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के कला प्रेमियों और उभरती प्रतिभाओं के लिए अच्छी खबर है. कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में जिले में जल्द ही आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का संचालन शुरू होगा. महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में संचालित होने वाले इस केंद्र में शास्त्रीय गायन, कथक नृत्य और तबलावादन का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा.

जून के अंतिम सप्ताह से शुरू होगा प्रशिक्षण

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दीकी ने बताया कि आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ जून के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा. बिहार सरकार ने राज्य के सभी जिलों में कला प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की है, ताकि कलाकार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें.

नामांकन प्रक्रिया शुरू

प्रशिक्षण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक अभ्यर्थी समाहरणालय स्थित जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं. प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क होगा. इसमें छह वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राएं नामांकन करा सकते हैं. केंद्र प्रत्येक मंगलवार से रविवार तक दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होगा. कथक नृत्य के विद्यार्थियों को अपना नृत्य परिधान और घुंघरू स्वयं उपलब्ध कराना होगा.

कला के क्षेत्र में मिलेगा बेहतर अवसर

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी फहद सिद्दीकी ने कहा कि आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र कला के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा. अनुभवी कला गुरुओं के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रतिभागी अपने हुनर को नई पहचान दे सकेंगे.

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन