ePaper

Motihari: अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा सम्मेलन आज

Updated at : 12 Apr 2025 4:25 PM (IST)
विज्ञापन
Motihari: अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा सम्मेलन आज

विश्वकर्मा सामाजिक एकता सह स्वाभिमान जागृति को लेकर रविवार को कचहरी रोड स्थित बापू प्रेक्षागृह में सम्मेलन आयोजित किया गया है

विज्ञापन

मोतिहारी. विश्वकर्मा सामाजिक एकता सह स्वाभिमान जागृति को लेकर रविवार को कचहरी रोड स्थित बापू प्रेक्षागृह में सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसकी तैयारी को लेकर समिति के सदस्यों ने बैठक की. बैठक के उपरांत कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने व अपने अधिकार की रक्षा के लिए कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. बैठक के उपरांत अध्यक्ष धर्मेन्द्र स्वर्णकार, मीडिया प्रभारी सुधीर गुप्ता, संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से कहा कि कार्यक्रम में विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष छेदीलाल शर्मा, खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि ज्योति सिंह मथारू राज्यमंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा झारखंड, जीवन सोनी सदस्य विप, विनय वर्मा विधायक सिद्धार्थ नगर सहित एक दर्जन से अधिक अतिथि शामिल होंगे. अध्यक्ष धर्मेन्द्र स्वर्णकार ने बताया कि गुगल आंकड़ों के अनुसार बढई जाति की संख्या 18 लाख 95 हजार है. सोनार की जनसंख्या आठ लाख 93 हजार, लोहार उपजाति कम्रचार की संख्या आठ लाख 21 हजार है. ऐसे में विश्वकर्मा समाज के बड़ा वर्ग प्रदेश व देश की राजनीति में अपनी भूमिका निभाता है. आज यह समाज बेरोजगारी की मुहाने पर खड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
HIMANSHU KUMAR

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन