Motihari: युवक से ऋण दिलाने के नाम पर 1.25 लाख रुपये की ठगी

Published by : AMRESH KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 4:20 PM

विज्ञापन

ढाका थाना अंतर्गत औरैया गांव के रहने वाले श्यामबाबु कुमार से बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर 1.25 लाख रुपये ठग लिया गया

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी . ढाका थाना अंतर्गत औरैया गांव के रहने वाले श्यामबाबु कुमार से बैंक से ऋण दिलाने के नाम पर 1.25 लाख रुपये ठग लिया गया. घटना को लेकर उन्होंने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि ऋण एजेंट के माध्यम से उनके मोबाइल पर कॉल आया. कॉल करने वाले ने अपना नाम मोजमिल बताया. उसका कार्यालय बलुआ ब्रीज के पास है.उसने ऋण दिलाने का लालच देकर पहले 37 हजार रुपये पे-फोन पर लिया. उसके बाद 88 हजार रुपये उसने कैश लिया.बंधन बैंक में अकाउंट भी खुलवाया. जबकि सीतामढ़ी में ऋण के दस्तावेज पर हस्ताक्षर कराया था. पैसा लेने के बाद भी उसने ऋण नहीं दिलवाया. पैसा वापस मांगने पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देता है. नगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन