चिरैया के युवक की बंगाल में मौत

Updated:
विज्ञापन

चिरैया थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव निवासी शंभू गिरी के पुत्र व ट्रक चालक सचिन कुमार गिरी(41) की पश्चिम बंगाल में ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई है.

विज्ञापन

चिरैया. थाना क्षेत्र के बैद्यनाथपुर गांव निवासी शंभू गिरी के पुत्र व ट्रक चालक सचिन कुमार गिरी(41) की पश्चिम बंगाल में ट्रक दुर्घटना में मौत हो गई है. जिसका शव उसके पैतृक घर लाया जा रहा है. मृतक सचिन कुमार गिरी परिवार का परवरिश करने के लिए कोलकाता में रहकर ट्रक चलाता था. मृतक के बड़े भाई संयोग गिरी ने बताया कि वह ट्रक लेकर कहीं माल अनलोड करने निकला था. इसी क्रम में 28 जनवरी की सुबह नदिया जिला के रानीघाट थाना क्षेत्र में गलत दिशा में खड़ी एक ट्रक से उसकी ट्रक लड़ गई. जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया था. जिसे बंगाल पुलिस ने इलाज के लिए कोलकाता के पीजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां उसकी मौत गुरुवार की सुबह हो गई है. घटना की खबर मिलते ही घर वाले कोलकाता के लिए रवाना हो चुके है. मृतक के तीनों पुत्रों रणधीर कुमार (16), रणवीर कुमार (10) व दीपक कुमार (8) तथा पुत्री सानिया कुमारी(13) का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है. वही उसकी पत्नी मुन्ना देवी पर बेहोशी का दौरा पड़ रहा है. घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है. घटना की पुष्टि करते हुए खोड़ा पंचायत के मुखिया सुमंत कुमार ने बिहार सरकार से मृतक के परिजनों को समुचित मुआवजा देने की मांग किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन