ePaper

केसरिया में गोली लगने से युवक की मौत

Updated at : 19 Sep 2024 10:38 PM (IST)
विज्ञापन
केसरिया में गोली लगने से युवक की मौत

बिजधरी थाना क्षेत्र के पश्चमी सुन्दरापुर पंचायत में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.

विज्ञापन

केसरिया . बिजधरी थाना क्षेत्र के पश्चमी सुन्दरापुर पंचायत में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार की देर शाम की बतायी जा रही है. घटना की सूचना पर पहुँच बिजधरी पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई. घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सुन्दरापुर वार्ड संख्या एक निवासी करीब 35 वर्षीय युवक मनीप्रकाश यादव को अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी, बताया जा रहा है कि गाव के ही वार्ड संख्या दो में मुजहन गांव में जाने वाली सड़क में एयरटेल टावर के समीप करीब आधा दर्जन गोली चली है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुँच मामले की छानबीन में जुट गई. हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव घटना स्थल पर ही है. वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा है.धटना के बाद क्षेत्र मे दहशत का माहौल बना हुआ है.एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि वह किसी स्कूल में प्रहरी का कार्य करता था .अपराधियों की संख्या करीब चार थी, अपराधियों के खोज में छापेमारी की जा रही है. पानी में डूबने से एक किशोर की हुई मौत फेनहारा. प्रखंड क्षेत्र के खान पिपरा पंचायत के मधुरापुर चक दरबार गांव में गुरुवार को पोखर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक उक्त गांव के ही नंदू साहनी का 17 वर्षीय पुत्र मुकेश साहनी है. घटना की संबंध में बताया जा रहा है की मुकेश साहनी पोखर किनारे मूर्ति विसर्जन करने गया था. इसी बीच पैर फिसल गया, जिससे वह पानी में जा गिरा. किशोर को डूबता देख आस पास के लोग आकर उसे निकाल कर मधुबन पीएचसी ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष मदन मोहन यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन