Motihari: अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari: अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

मृतक शिवशंकर महतो (24) चिरैया थाना क्षेत्र के बड़का शीतलपट्टी गांव का निवासी है.

विज्ञापन

चिरैया. ढाका -मोतिहारी मुख्य मार्ग में रूपहरा स्थित निर्माणाधीन भारत माला ओवर ब्रिज के नीचे किसी अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है. मृतक शिवशंकर महतो (24) चिरैया थाना क्षेत्र के बड़का शीतलपट्टी गांव का निवासी है. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के समय वह बाइक पर सवार होकर अपने घर से मधुबनी गांव किसी रिश्तेदार के यहां जा रहा था. इसी क्रम में ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे ग्रामीणों ने इलाज के लिए ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे गंभीरावस्था में बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया. जहां अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई है. वहीं मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. इधर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन