Motihari: बाइक की ठोकर से घायल युवक की मौत

Published by : AMRESH KUMAR Updated At : 06 May 2025 5:51 PM

विज्ञापन

तुरकौलिया थाना अंतर्गत खगनी-खरवा बाजार मुख्य पथ पर बाइक की ठोकर से घायल युवक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. तुरकौलिया थाना अंतर्गत खगनी-खरवा बाजार मुख्य पथ पर बाइक की ठोकर से घायल युवक की मौत हो गयी. मृतक धर्मेंद्र कुमार (27) खगनी वार्ड नम्बर पांच के मोती मांझी का पुत्र था. उसका इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था. बताया जाता है कि धर्मेंद्र सोमवार शाम खगनी से खरवा जा रहा था. इस दौरान विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन इलाज के लिए उसे एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. छतौनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है. थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. कार्रवाई के लिए आवेदन को संबंधित थाना भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन