Motihari: सावन मिलन समारोह में दी गयी मनमोहक प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन
Motihari: सावन मिलन समारोह में दी गयी मनमोहक प्रस्तुति

शहर अंतर्गत नेशनल हाइवे स्थित एक रिसोर्ट में रविवार को सावन मिलन समारोह की धूम रही.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. शहर अंतर्गत नेशनल हाइवे स्थित एक रिसोर्ट में रविवार को सावन मिलन समारोह की धूम रही. रोटरी क्लब ऑफ मोतिहारी की ओर से आयोजित समारोह में हर कोई सावन में बॉलीवुड थीम के रंग में सराबोर नजर आया.समारोह में महिला व बच्चों ने आयोजित प्रतियोगिताओं में मनमोहक प्रस्तुति दी. वहीं जबर्दस्त अंदाज में रैंप वॉक भी किया. राधिका राजगढ़िया ने छम-छम घुंघरू बाजे के बोल पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया. मनीषा गौरव ने चुनरी-चुनरी… के बोल पर ऐसा जलवा बिखेरा कि उन्हें देख सभी वाह कह उठे. इससे पहले समारोह का संचालन रोटरी क्लब के अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार व सचिव आशीष सोनी ने संयुक्त रूप से किया. अध्यक्ष ने कहा कि सावन का महीना प्रकृति की अनुपम छटा और हरियाली का प्रतीक है. यह नई उर्जा, उमंग और खुशियों का संदेश लेकर आता है.हमारा उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और जरुरतमंदों की मदद करना है. .मौके पर बीणा,राधिका राजगगढ़िया, पुष्पा जायसवाल, मनीषा गौरव, अंजली केडिया, स्मिता सोनी, रोटरी क्लब के अध्ययक्ष अभिमन्यु कुमार, आशीष सोनी , विवेक गौरव, रोहित साह, धर्मेंद्र सिंह , कृष्णा राजगढ़िया, अभिषेक केडिया, राजीव जायसवाल, महेश प्रसाद, सुबोध सिंह, अंकुर सहित बड़ी संख्या में बच्चे शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अमृतेश कुमार

लेखक के बारे में

By अमृतेश कुमार

अमृतेश 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. खबर पर हमेशा पैनी नजर रखने वाले अमृतेश को क्षेत्रीय और जमीनी स्तर की रिपोर्टिंग का लंबा अनुभव है. वर्तमान में ये डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपनी लेखनी के जरिए लगातार सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन