सहेली के बर्थ-डे पार्टी में गयी किशोरी से दुष्कर्म, प्राथमिकी

तुरकौलिया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सहेली के बर्थ-डे पार्टी में गयी एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया. उसका मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया.
मोतिहारी.तुरकौलिया में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सहेली के बर्थ-डे पार्टी में गयी एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया. उसका मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया. इतना ही नहीं उस वीडियो को वायरल भी कर दिया गया. वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता को साथ लेकर परिजन महिला थाने पहुंचे. वहां उसके बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. पीड़िता ने अपनी सहेली व उसके भाई को आरोपित किया है. पीड़िता ने दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उसकी सहेली ने अपने बर्थ-डे पार्टी में उसे बुलाया था. वहां जाने पर सहेली ने धोखा से उसे कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिला पिला दी. उसके सिर में दर्द की शिकायत हुई, तो उसने सहेली को बताया. वह अपने कमरे में ले जाकर उसे सुला दी. उसके बाद सहेली के भाई ने कमरे में जाकर बेहोशी की हालत में सो रही अपनी बहन की दोस्त के साथ दुष्कर्म किया. उसका वीडियो भी बनाया, उसके बाद वायरल भी कर दिया. महिला थाना की प्रभारी कृतिका ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उसके बयान को रिकॉर्ड भी किया गया है. सदर अस्पताल में उसका मेडिकल चेकअप कराया गया. साथ ही न्यायालय में भी उसका बयान कराया गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










