Motihari: आधी रात में लगी आग से आवासीय घर जलकर खाक

Published by : AMRITESH KUMAR Updated At : 10 Nov 2025 5:37 PM

विज्ञापन

पोखरा पंचायत के पोखरा गांव स्थित वार्ड संख्या 12 में बीती आधी रात अचानक आग लग जाने से एक आवासीय घर पूरी तरह जलकर राख हो गया.

विज्ञापन

Motihari: कोटवा.थाना क्षेत्र के पोखरा पंचायत के पोखरा गांव स्थित वार्ड संख्या 12 में बीती आधी रात अचानक आग लग जाने से एक आवासीय घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, आग लगी की घटना में पोखरा गांव निवासी प्रभु महतो का घर जल कर राख हो गया. घर में रखे धान, गेहूं, कपड़ा, बर्तन, नगदी सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. अचानक लगी आगलगी को लोग कुछ समझ पाते तब तक घर पूरी तरह जल गया. हालांकि ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया जिससे बड़ी घटना टल गई. सीओ मोनिका आनंद ने बताया कि पीड़ित परिवार को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRITESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRITESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन