Motihari: आग लगने से मकान व सात मवेशी राख

Updated:
विज्ञापन
Motihari: आग लगने से मकान व सात मवेशी राख

अचानक आग लगने से एक आवासीय मकान सहित सात मवेशी व हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी है.

विज्ञापन

Motihari: चिरैया. थाना क्षेत्र के सेमरा सगरदिना पंचायत अंतर्गत सेमरा टोला ढाठ गांव में गुरुवार की देर रात अचानक आग लगने से एक आवासीय मकान सहित सात मवेशी व हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी है. वहीं आग की चपेट में आने से तीन बकरियां व चार बकरी के बच्चे, अनाज, बर्तन, कपड़े, जरूरी कागजात, डीजे का समान सहित घर में रखे अन्य सभी सामान जलकर राख हो गया. आग काफी भयंकर था, जिसे ग्रामीणों के सहयोग से बुझा दिया गया. इस मामले को लेकर उक्त गांव निवासी अग्निपीड़ित झरीलाल राम पिता सुखा राम ने इसकी सूचना थाना व अंचल को दे दिया है. घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार को राजस्व कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. उक्त जानकारी स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मनोज साह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
हिमांशु कुमार

लेखक के बारे में

By हिमांशु कुमार

हिमांशु पिछले 11 वर्षों से समाचार लेखन, संपादन के कार्य में सक्रिय हैं. इन्हें प्रशासनिक खबरों, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, खेल, बाजार तथा विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों पर सटीक और विश्लेषणात्मक रिपोर्टिंग करने में विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन