Motihari: रेलवे ट्रैक पार कर रही युवती की ट्रेन से कट कर मौत

Updated:
विज्ञापन
Motihari: रेलवे ट्रैक पार कर रही युवती की ट्रेन से कट कर मौत

बापूधाम व मोतिहारी कोर्ट स्टेशन के बीच बुधवार की देर रात ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गयी.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी . बापूधाम व मोतिहारी कोर्ट स्टेशन के बीच बुधवार की देर रात ट्रेन से कटकर एक युवती की मौत हो गयी. मृतक केसरिया सुंदरापुर वार्ड नम्बर 8 के नारद साह की पुत्री रीता कुमारी थी. घटना गोपालपुर मोहल्ला के सामने की बतायी जा रही है. बताया जाता है कि रीता अगरवा चीनी मिल रोड में भाड़े के मकान में रहकर पढाई करती थी. पीयूपी कौलोज की बीए पार्ट 2 की छात्रा था. परिजनों ने बताया कि रीता रेलवे ट्रैक पार कर राशन खरीदने जार रही थी. इस बीच वह एक ट्रेन के चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. वह छह भाई-बहन थी. सूचना पर रेल पुलिस ने पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रीता की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बूरा हाला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amresh Kumar

लेखक के बारे में

By Amresh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन