ePaper

मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 58 छात्रों का चयन

Updated at : 06 Jun 2024 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 58 छात्रों का चयन

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के फाइनल सेमेस्टर एवं वर्ष 2021-22-23 के पूर्ववर्ती छात्रों के लिए गुरुवार को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन विभिन्न कंपनियों के से किया गया.

विज्ञापन

मोतिहारी. राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के फाइनल सेमेस्टर एवं वर्ष 2021-22-23 के पूर्ववर्ती छात्रों के लिए गुरुवार को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन विभिन्न कंपनियों के से किया गया. प्लेसमेंट ड्राइव में सूबे के 10 पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र शामिल हुए जिसमें राजकीय पॉलिटेक्निक मोतिहारी, राजकीय पॉलिटेक्निक पश्चिमी चम्पारण, ब्रज किशोर नारायण सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक गोपालगंज, राजकीय पॉलिटेक्निक सिवान, राजकीय पॉलिटेक्निक भोजपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक दरभंगा, राजकीय पॉलिटेक्निक सीतामढ़ी, राजकीय पॉलिटेक्निक मधुबनी, राजकीय पॉलिटेक्निक मुजफ्फरपुर, राजकीय पॉलिटेक्निक अस्थावाँ, नालंदा के छात्र शामिल हुए. कुल 75 छात्र शामिल हुए जिसमें 58 छात्रों का चयन किया गया. इसमें से 35 छात्र राजकीय पॉलिटेक्निक मोतिहारी से चयनित हुए.| 12 छात्र ब्रज किशोर नारायण सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक गोपालगंज से चयनित हुए, बाकी अन्य संस्थानों के छात्र भी चयनित हुए . प्राचार्य, डॉ फजले सरवर ने भी कैंपस प्लेसमेंट संस्थान में होने पर प्रसन्नता जतायी एवं चयनित छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी. संस्थान के प्लेसमेंट ऑफिसर डा. स्मृति रतन ने बताया है कि निकट समय में और भी कम्पनियों से सम्पर्क में है एवं जल्द ही और भी कंपनी को कैंपस प्लेसमेंट को लेकर इनवाइट किया जाएगा.संस्थान के राणा रणधीर प्रताप, जयन्त राज एवं अशोक कुमार गौरव ने भी छात्रों को शुभकामनाएँ दीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन