लक्ष्य टीम ने फार्मेसी का किया निरीक्षण

Published by : SATENDRA PRASAD SAT Updated At : 29 Jan 2026 9:58 PM

विज्ञापन

लक्ष्य प्रमाणीकरण की असेसमेंट टीम ने दूसरे दिन गुरुवार को भी सदर अस्पताल का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

मोतिहारी. लक्ष्य प्रमाणीकरण की असेसमेंट टीम ने दूसरे दिन गुरुवार को भी सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. दो सदस्यीय टीम में सीतामढ़ी सदर अस्पताल के मैनेजर विजय चंद्र झा व नर्सिंग स्टाप उमाकांत शर्मा ने निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल के प्रसव कक्ष और ऑपरेशन थियेटर का बारीकी से जायजा लिया. इस क्रम में टीम ने एसएनसीयू, बल्ड बैंक, रेडियो लॉजी सहित फार्मेंसी व लैब का निरीक्षण किया और टीम के सदस्यों से अलग-अलग बिंदुओं पर जानकारी ली. प्रथम दृष्ट्या जांच में टीम ने असंतोष जताते हुए कर्मियों को दूरूस्त करने व डाटा अपडेट करने का निर्देश दिया. टीम अगले दिन भी अस्पताल का निरीक्षण करेंगा. बताते चले कि इस योजना के तहत चयनित अस्पताल का तीन स्तर पर रैंकिग का प्रावधान है. राज्यस्तरीय टीम अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेगी. इसके बाद केंद्रीय टीम जांच करने आएगी. अगर रैंकिग में 70 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त होता है तो, सदर अस्पताल को तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा. मुख्य रूप से अस्पताल के प्रसव कक्ष व ऑपरेशन थिएटर को लक्ष्य कार्यक्रम के मानक के अनुरूप विकसित किया गया है.

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन