Motihari : समकालीन अभियान में एक साथ दो सौ जगहों पर छापेमारी, 337 लोगों को किया गया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Motihari : समकालीन अभियान में एक साथ दो सौ जगहों पर छापेमारी, 337 लोगों को किया गया गिरफ्तार

जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर 48 घंटे के समकालीन अभियान में पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है.

विज्ञापन

मोतिहारी . जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर 48 घंटे के समकालीन अभियान में पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है. पुलिस ने विभिन्न कांडों व वारंट मे फरार 576 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें 503 लोगो को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. अन्य उचित कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि शनिवार क�� रात समकालीन अभियान में एक साथ दो सौ जगहों पर छापेमारी की गयी. इस दौरान कांड व वारंट में 337 लोगों को गिरफ्तार किया गया. कुछ लोगों ने रि-कॉल दिखाया तो उन्हें छोड़ दिया गया. 285 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बताया कि विभिन्न कांडों में 185 व वारंट में 152 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 43 इस्तेहार व 22 कुर्की का निष्पादन किया गया है. बताया कि सदर अनुमंडल 1 से 47, सदर अनुमंडल 2 से 24, रक्सौल अनुमंडल से 37, चकिया अनुमंडल से 53,पकड़ीदयाल अनुमंडल से 38, सिकरहना अनुमंडल से 54 व अरेराज अनुमंडल से 32 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन