Motihari: ट्रक के तहखाने में छुपाकर रखे गये 32 कार्टन विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
Motihari: ट्रक के तहखाने में छुपाकर रखे गये 32 कार्टन विदेशी शराब बरामद

जितौरा मठ गांव में सड़क के किनारे 12 चक्का ट्रक से तलाशी के दौरान तहखाने से 32 कार्टन विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया है.

विज्ञापन

Motihari: मधुबन. थाना क्षेत्र के जितौरा मठ गांव में सड़क के किनारे 12 चक्का ट्रक से तलाशी के दौरान तहखाने से 32 कार्टन विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया है. बरामद शराब आफिसर च्वाइस ब्रांड की 1536 पीस टेट्रा पैक बरामद हुआ है. मधुबन उत्पाद थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात में सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रक जितौरा मठ गांव के समीप लगी है. सूचना के बाद टीम के साथ शशस्त्र बल के जवानों के साथ छापेमारी की गयी.जबतक तस्कर व ट्रक चालक आदि भागने में सफल रहा.इस दौरान यूपी नम्बर की ट्रक को जब्त कर लिया गया है. उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रक के मालिक, चालक समेत तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

शराब इलाके में छुपाये जाने की आशंका

ऐसी आशंका है कि ट्रक पर शराब की अधिक खेप आने की संभावना है, जिसे पुलिस के पहुंचने के पहले ही शराब तस्करों के द्वारा छुपाया गया हो. सूचना विलंब से मिलने के कारण उत्पाद पुलिस विलंब से पहुंचकर कार्रवाई की है, जिसके बाद उत्पाद पुलिस इलाके में शराब के नेक्सस से जुड़े लोगों का नेटवर���क खंगालना शुरू कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Chandra Tiwary

लेखक के बारे में

By Shashi Chandra Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन