Motihari: मुड़ा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष मुन्ना पर 20 हजार का इनाम घोषित

Published by : AMRESH KUMAR Updated At : 28 Jul 2025 6:52 PM

विज्ञापन

गोविंदगंज मुड़ा पंचायत के पैक्स मुन्ना कुमार सिंह पर 20 हजार का इनाम घोषित हुआ है.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी . गोविंदगंज मुड़ा पंचायत के पैक्स मुन्ना कुमार सिंह पर 20 हजार का इनाम घोषित हुआ है. उनपर चुनावी रंजिश में अपने चार चक्का गाड़ी से बाइक सवार युवक को ठोकर मार जख्मी करने के साथ मारपीट का भी आरोप लगा है. ठोकर व पिटाई से जख्मी युवक सुमित कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिली. एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि फरार पैक्स अध्यक्ष पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया है. उसकी तस्वीर भी जाीर की गयी है. आरोपी के संबंध में सूचना देने वाले को इनाम की राशि दी जायेगी. उसका नाम भी गुप्त रखा जायेगा. उन्होंने यह भी कहा कि फरारी की स्थिति में कुर्की की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMRESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AMRESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन