Motihari: नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत

Published by : AJIT KUMAR SINGH Updated At : 25 Oct 2025 6:14 PM

विज्ञापन

उज्जैन लोहियार पंचायत के उज्जैन लोहियार गांव वार्ड नंबर 15 में डोभी नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई.

विज्ञापन

Motihari: हरसिद्धि. थाना क्षेत्र के उज्जैन लोहियार पंचायत के उज्जैन लोहियार गांव वार्ड नंबर 15 में डोभी नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृतक अंकल कुमार 12 वर्ष मनोज मांझी का पुत्र था. स्थानीय ग्रामीण मुन्ना साह ने बताया कि परिजन का कहना है कि कुछ बच्चों के साथ वह सुबह में खेलने के लिए निकला था, लेकिन दोपहर में करीब 12 बजे उसका शव पानी में उपलता हुआ दिखाई दिया. थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया. उन्होंने बताया कि इस संबंध में यूडी केस दर्ज किया जाएगा. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था. बालक की मौत की खबर सुनते ही उसके घर में कोहराम मच गया. वहीं गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. पूरे परिवार में चीख पुकार मच गई. उसके माता-पिता भाइयों तथा अन्य लोगों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AJIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By AJIT KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन