Motihari: प्रशिक्षण में दिल्ली जाएंगे 12 बीएलओ, विस चुनाव मद्देनजर होगा प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
Motihari: प्रशिक्षण में दिल्ली जाएंगे 12 बीएलओ, विस चुनाव मद्देनजर होगा प्रशिक्षण

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा से एक – एक बीएलओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिल्ली में आयोजित होगा.

विज्ञापन

Motihari: मोतिहारी. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची को स्वच्छ और पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा से एक – एक बीएलओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिल्ली में आयोजित होगा. जिसकी तिथि 23 व 24 अप्रैल निर्धारित किया गया है. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम ने पत्र जारी किया है. जिसमें मोतिहारी विधान सभा सभा क्षेत्र-19 से बीएलओ मतदान केन्द्र संख्या फरमूद आलम को चयनित किया गया है. इसी प्रकार रक्सौल 10 से अनुराग बिहार श्रीवास्तव, सुगौली 11 से मुकेश कुमार सिंह, नरकटिया 12 से ललित किशोर प्रसाद, हरसिद्धी 13 से विकास कुमार, गोविदगंज 14 से अरसद अली, केसरिया 15 से लालबाबू राम, कल्याणपुर 16 से निरज कुमार सिंह, पीपरा 17 से मो.जफीर सुबहानी, मधुबन 18 से गलेश शकंर, चिरैया 20 से अशोक कुमार झा, ढाका 21 से राकेश कुमार शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सामंत कुमार गौतम

लेखक के बारे में

By सामंत कुमार गौतम

सामंत वर्ष 2013 से यानी पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वाणिज्य (बी.कॉम) और कानून (एलएलबी) स्नातक सामंत को समाचार संकलन, संपादन, कंप्यूटर तकनीक और समाचार प्रबंधन का व्यापक अनुभव है. ये पत्रकारिता के साथ-साथ समाचारों के तकनीकी व प्रबंधकीय कार्यों में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन