ePaper

11वीं की वार्षिक परीक्षा आज से

Updated at : 16 Mar 2025 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
11वीं की वार्षिक परीक्षा आज से

जिले के 450 उच्च माध्यमिक विद्यालयों व इंटर कॉलेजों में सोमवार से 11 वीं के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा शुरू होगी.यह परीक्षा 17 से 25 मार्च तक दो पालियो में होगी.

विज्ञापन

मोतिहारी. जिले के 450 उच्च माध्यमिक विद्यालयों व इंटर कॉलेजों में सोमवार से 11 वीं के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा शुरू होगी.यह परीक्षा 17 से 25 मार्च तक दो पालियो में होगी. प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दो से 5.15 बजे तक होगी.इस परीक्षा को लेकर परीक्षा समाग्री डीइओ कार्यालय को बोर्ड द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है.जिसका वितरण एमजेके कन्या इंटर कॉलेज से किया जा रहा है.रविवार को प्रश्न पत्र लेने के लिए एमजेके कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षकों की भीड़ रही.अपने विद्यालय का प्रश्न पत्र ढूढ़ने में शिक्षकों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा था. हॉल में रखे प्रश्नों के पैकेट पर अपने विद्यालय का कोड व विषय देख कर ढृूढना पड रहा था.अपने विद्यालय के प्रश्न पत्र के पैकेट ढूढ़ने में शिक्षकों का पसीना छूट रहा था. सभी विषयों के प्रश्न पत्रों के पैकेट ढूढ़ना मुश्किल था कारण कि प्रश्न पत्र का पैकेट विद्यालय के कोड व विषय वार नहीं रखे गए थे.मौके पर उपस्थित माध्यमिक शिक्षा के प्रधान लिपिक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय व संभाग प्रभारी सन्नी कुमार श्रीवास्तव के देख -रेख में शिक्षक अपने -अपने विद्यालय के प्रश्न पत्रों के पैकेट को ढूढ़ रहे थे.इस संबंध में डीपीओ माध्यमिक शिक्षा नित्यम कुमार गौरव ने बताया कि शुक्रवार की रात में बोड द्वारा परीक्षा समाग्री उपलब्ध करायी गई है. कुल 6258 प्रश्न पत्रों के पैकेट उपलब्ध कराये गए है. होली के कारण प्रश्न पत्रों के पैकेट को कोडवार नहीं रखा जा सका है. उन्होने कहा कि सभी विद्यालयों को प्रश्न पत्र प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है.शाम तक प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा. सोमवार की सुबह छह बजे से भी प्रश्न पत्रों का वितरण किया जाएगा ताकि परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATENDRA PRASAD SAT

लेखक के बारे में

By SATENDRA PRASAD SAT

SATENDRA PRASAD SAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन