मोतिहारी नगर निगम बना अव्वल, 18 प्लस लोगों का शत -प्रतिशत हुआ टीकाकरण
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Jul 2021 9:04 AM
बिहार में टीकाकरण की गति जो धीमी हो, लेकिन मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में टीकाकरण की रफ्तार काफी तेज रही. राज्य के 17 नगर निगमों में मोतिहारी पहला नगर निगम क्षेत्र है जहां पर 18 प्लस लोगों का शत- प्रतिशत कोरोना टीकाकरण कर दिया गया है.
पटना. बिहार में टीकाकरण की गति जो धीमी हो, लेकिन मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में टीकाकरण की रफ्तार काफी तेज रही. राज्य के 17 नगर निगमों में मोतिहारी पहला नगर निगम क्षेत्र है जहां पर 18 प्लस लोगों का शत- प्रतिशत कोरोना टीकाकरण कर दिया गया है.
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शुक्रवार को बताया कि मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में अभियान चलाकर 18 प्लस के लोगों का टीकाकरण किया गया.
अभियान का संचालन करने पर तमाम स्वास्थ्य पदाधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मोतिहारी नगर निगम के नागरिकों ने सहयोग किया.
उन्होंने बताया कि मोतिहारी ने दूसरे नगर निगमों के सामने एक उदाहरण पेश किया है. इसके पूर्व मोतिहारी के पीपराकोठी प्रखंड और रक्सौल नगर पर्षद में 18 प्लस के लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण का काम किया जा चुका है.
मोतिहारी का बनकटवा प्रखंड राज्य का पहला 18 प्लस के लोगों का शत- प्रतिशत टीकाकरण करनेवाला प्रखंड बना था.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










