ePaper

मोतिहारी में युवक ने सोशल मीडिया पर लड़की के फोटो पर किया गलत कमेंट, परिजनों ने दी खौफनाक सजा

Updated at : 15 Jan 2023 3:36 AM (IST)
विज्ञापन
मोतिहारी में युवक ने सोशल मीडिया पर लड़की के फोटो पर किया गलत कमेंट, परिजनों ने दी खौफनाक सजा

मोतिहारी में सोशल मीडिया पर युवती के फोटो पर एक युवक को गलत कमेंट करना महंगा पड़ा है. युवक के परिजनों के अनुसार मुकेश को केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया है. इसमें वह बुरी तरह झुलस गया. घटना मुफस्सिल थाना रूलही वार्ड नंबर चार की है.

विज्ञापन

मोतिहारी में सोशल मीडिया पर युवती के फोटो पर एक युवक को गलत कमेंट करना महंगा पड़ा है. युवक के परिजनों के अनुसार मुकेश को केरोसिन छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया है. इसमें वह बुरी तरह झुलस गया. घटना मुफस्सिल थाना रूलही वार्ड नंबर चार की है. घायल युवक का इलाज मुजफ्फरपुर में चल रहा है. घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस ने दोनों पक्षों का मामला दर्ज कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है. घटना को ले घायल युवक के मामा ने पुलिस को दिये आवेदन में युवक के शरीर पर केरोसिन छिड़क कर जलाने का आरोप लगाते हुए गांव के सिंघुदेव नाथ, संजीत देवनाथ, रतनदेव नाथ, रतन की पत्नी ललिता देवी, सुनील देवनाथ, सिंघु देवनाथ की पत्नी रीना देवी को आरोपित किया है.

Also Read: Bihar: तेज प्रताप यादव की फिर फिसली जुबान, नीतीश कुमार को कहा… देखें वीडियो

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में मुकेश बुरी तरह घायल हो गया, जिसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. शंभूदेव नाथ ने बताया कि मेरा भगिना मुकेश एक लड़की से प्रेम करता था. वहीं, लड़की पक्षवालों ने बताया कि युवक द्वारा सोशल मीडिया पर युवती के फोटो पर गलत कमेंट करने के संबंध में पूछा गया, तो मुकेश ने गाली-गलौज की. मना करने पर मारपीट के लिए उतारू हो गया. मामले में युवक के घर वालों का कहना है कि उनके बेटे को जान से मारने की कोशिश की गयी है. लड़के की इसमें गलती नहीं है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामले में बाद में लड़के का बयान भी दर्ज किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन