ePaper

हाजीपुर में सास ने दामाद के जिंदा जलाया, गोरी बेटी के लिए काला दामाद नहीं था पसंद

Updated at : 11 Jul 2023 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर में सास ने दामाद के जिंदा जलाया, गोरी बेटी के लिए काला दामाद नहीं था पसंद

बुरी तरह जल चुके दामाद को परिवार के अन्य लोगों ने हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. हालांकि दामाद अभी तक जीवित है, लेकिन, वह 75 प्रतिशत तक जल चुका है.

विज्ञापन

हाजीपुर. वैशाली जिले में एक सास ने अपने दामाद को महज इसलिए जिंदा जला डाला, क्योंकि उसका रंग काला था. बुरी तरह जल चुके दामाद को परिवार के अन्य लोगों ने हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. हालांकि दामाद अभी तक जीवित है, लेकिन, वह 75 प्रतिशत तक जल चुका है. दामाद का नाम विकास कुमार है. वह मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के निवासी है. उसने एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

पेशे से राजमिस्त्री विकास देखने में काला है

घटना के संबंध में कहा जाता है कि मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र के बसंतपुर का रहनेवाले विकास कुमार ने पिछले साल ही वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर थाने के करनेजी गांव की निधि कुमारी से प्रेम विवाह किया था. पेशे से राजमिस्त्री विकास देखने में काला है, जबकि निधि गोरी और बेहद सुंदर है. गोरी बेटी के लिए विकास अपनी सास को पसंद नहीं था. बेटी के लव मैरिज से भी वह नाराज चल रही थी. हमेशा इसके लिए बकझक होता रहता था. इसी क्रम में सोमवार की देर रात उसकी सास ने उसे जलाकर मारने की कोशिश की.

पत्नी के बुलाने पर गया था ससुराल 

पीड़ित विकास ने बताया कि वह अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था, लेकिन सास-ससुर से उसकी लड़ाई हो गयी तो लौट कर घर आ गया. उसके बाद फिर सोमवार को दिन में पत्नी ने फोन कर उसे बुलाया तो गया. देर रात उसके साथ या घटना हो गई. सास ने पेट्रोल छिड़ककर विकास के शरीर में आग लगा दी. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जुट गये. लोगों ने उसे हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है.

निधि से 2022 में लव मैरिज किया था

स्थानीय लोगों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि विकास ने करनेजी गांव निवासी रामचंद्र राम की बेटी निधि से 2022 में लव मैरिज किया था. सास उर्मिला देवी को यह बात पसंद नहीं थी. ऊपर से विकास का रंग काला था. जानकारी मिली है कि नेहा प्रेग्नेंट है. वह सात माह की गर्भवती है. अपने मायके में ही रह रही थी. विकास उसे अपने साथ ले जाना चाहता था. विकास पहले भी पत्नी को लेने आया था, लेकिन गाली-गलौज कर के लौटा दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन