दो दिन तक सक्रिय रहेगा मॉनसून, होगी बारिश

मुजफ्फरपुर. उत्तर बिहार में अगले दो दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि की ओर से मंगलवार को मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया.
मुजफ्फरपुर. उत्तर बिहार में अगले दो दिनों तक मॉनसून सक्रिय रहेगा. इस दौरान आसमान में बादल छाये रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि की ओर से मंगलवार को मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया.
इसमें बताया गया है कि 24 से 48 घंटे के बीच अनेक स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. तराई व मैदानी भागों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकती है. वहीं, न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
इस दौरान पूरवा हवा चलेगी. हवा की रफ्तार सात से 10 किमी प्रति घंटा हो सकती है. मंगलवार को सुबह से तेज धूप निकली. गर्मी के साथ उमस भी थी. लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे. लेकिन, दोपहर में मौसम ने अचानक करवट ली. आसमान में बादल छा गये. हल्की हल्की ठंडी हवा चलने लगी. इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गयी.
posted by ashish jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




