पटना के ड्रग इंस्पेक्टर की कुल आमदनी 60 लाख, रेड पड़ी तो मिले 8 करोड़ रुपये, जानें इनकी काली कमाई का राज

Updated:
विज्ञापन

monitoring team action: ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने 12 संपत्ति अपने रिश्तेदारों के नाम पर ली है. वे अपनी पत्नी निभा देवी के नाम पर भी दो प्रॉपर्टी खरीद रखी है. इसमें एक पटना के दानापुर में तो दूसरी झारखंड की राजधानी रांची में है.

विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. पटना के ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के पास 8 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति मिली है. जिसे इन्होंने खुद पत्नी, मां, साला और भाई के नाम पर खरीद रखा है. इसका खुलासा निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में हुआ है. सबसे अधिक प्रॉपर्टी ड्रग इंस्पेक्टर के नाम पर मिली है. सभी संपत्ति के कागजात जितेंद्र कुमार के घर से ही निगरानी की टीम ने बरामद की है.

7 शहरों में कुल 11 संपत्ति ड्रग इंस्पेक्टर के नाम पर

बतादें कि भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी की टीम ने 25 जून को पटना के ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार कें घर पर छापेमारी की थी. उस समय 27 संपत्ति के पेपर निगरानी के हाथ लगे है. निगरानी ने एक-एक करके सभी पेपर को खंगाला. जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई है. बिहार, यूपी और दिल्ली के 7 शहरों में कुल 11 संपत्ति ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के नाम पर मिली. जो पटना में दानापुर, सुल्तानगंज, जहानाबाद में मखदुमपुर, गया, बोध गया, उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर और दिल्ली में है.

12 रिश्तेदारों के नाम पर

ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने 12 संपत्ति अपने रिश्तेदारों के नाम पर ली है. वे अपनी पत्नी निभा देवी के नाम पर भी दो प्रॉपर्टी खरीद रखी है. इसमें एक पटना के दानापुर में तो दूसरी झारखंड की राजधानी रांची में है. इसके बाद मां संपूर्णा देवी के नाम पर पटना और गया में प्रॉपर्टी खरीद रखा है. निगरानी मुख्यालय के अनुसार 27 में से 12 प्रॉपर्टी ऐसे हैं, जो ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र के भाई, साला और दूसरे रिश्तेदारों के नाम पर है. इनमें कई की रजिस्ट्री हो चुकी है.

Also Read: Lalu Yadav Heath News Live: लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर तेजस्वी का बयान, सभी लोगों का दुआ आ रहा काम

ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के काले कारानामों की पड़ताल लगातार जारी है. निगरानी की टीम ने उनके बैंक अकाउंट्स को खंगाला है. जिसमें कुल 16 लाख रुपया कैश जमा मिला है. इसी तरह LIC और दूसरी कंपनियों में कराए गए बीमा पॉलिसी की भी जांच हुई. जिसमें करीब 19 लाख रुपए का इंवेस्टमेंट मिला.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन