न तंदूर चाहिए, न ज्यादा मेहनत! 40 मिनट में बनाएं बाजार जैसा तंदूरी पनीर काठी रोल

तंदूरी पनीर काठी रोल, Pic Credit- Chatgpt
Tandoori Paneer Kathi Roll: सर्दियों में गरमागरम और चटपटा खाने का मन है? जानिए घर पर होटल जैसा तंदूरी पनीर काठी रोल बनाने की आसान विधि. बिना तंदूर और कम मेहनत में 40–45 मिनट में तैयार होने वाली यह रेसिपी सेहत और स्वाद दोनों में बेहतरीन है.
Tandoori Paneer Kathi Roll: सर्दियों का मौसम आते ही लोगों को कुछ गरम-गरम और मसालेदार खाने का मन तो करता है. इसी क्रेविंग को मिटाने के लिए लोग अक्सर ठेले में रोल खाना पसंद करते हैं जो सेहत के लिहाज से बिल्कुल ठीक नहीं है. ऐसे में अगर घर बैठे होटल जैसा तंदूरी काठी पनीर रोल खाने को मिल जाए तो इसकी बात ही अलग है. लेकिन कई लोगों को लगता है इस डिश को घर में बनाने से होटल या रेस्टोरेंट जैसा स्वाद नहीं मिल सकता. पर ऐसी बात नहीं है. आज हम आपको तंदूरी काठी पनीर रोल बनाने की आसान विधि जो आपको बिल्कुल बाजार जैसा स्वाद देगा. खास बात ये है कि इसे बनाने में आपको न तो तंदूर की जरूरत है और न ही ज्यादा मेहनत की. आप इसे आसानी से 40 से 45 मिनट के अंदर बना सकते हैं.
पहले तैयार करें तंदूरी मैरिनेशन
सबसे पहले 250 ग्राम पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें. फिर एक बाउल में गाढ़ी दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, थोड़ा सा नींबू रस और सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिलाएं. अब इसमें पनीर के टुकड़े डालकर कम से कम 20–30 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें. सर्दियों में मैरिनेशन से पनीर ज्यादा स्वादिष्ट बनता है.
पनीर को दें तंदूरी फ्लेवर
मैरिनेट किए हुए पनीर को तवे या ग्रिल पैन पर हल्का तेल डालकर सेक लें. आप चाहें तो गैस पर जाली रखकर पनीर को हल्का सा भूनकर स्मोकी फ्लेवर भी दे सकते हैं. इससे स्वाद और बढ़िया आता है.
पराठा या रोटी तैयार करें
अब गेहूं के आटे से पतले पराठे या रोटियां बना लें. हल्का सा घी या मक्खन लगाकर इन्हें सेकें, ताकि सर्दियों में इनका स्वाद और भी बेहतर लगे. अब गरम पराठे पर हरी चटनी या मेयोनीज लगाएं. ऊपर से प्याज के स्लाइस, थोड़ा सा नींबू रस और तंदूरी पनीर रखें. चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़क सकते हैं. अब पराठे को अच्छे से रोल कर लें. लीजिए आपका तंदूरी काठी पनीर रोल तैयार हो गया है. इसे आप हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




