ePaper

Chur Chur Paratha Recipe: तवे पर बनेगा रेस्टोरेंट जैसा खस्ता चूर-चूर पराठा, बस जान लें ये सीक्रेट ट्रिक

Updated at : 25 Dec 2025 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
Chur Chur Paratha Recipe: तवे पर बनेगा रेस्टोरेंट जैसा खस्ता चूर-चूर पराठा, बस जान लें ये सीक्रेट ट्रिक

Chur Chur Paratha Recipe

Chur Chur Paratha Recipe : घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा खस्ता चूर-चूर पराठा.आसान स्टेप्स और सीक्रेट ट्रिक के साथ तैयार करें ये नरम और खस्ता पराठा जो खाने में लगे मजेदार और बिल्कुल ढाबे जैसा.

विज्ञापन

Chur Chur Naan Recipe: घर पर बैठकर परिवार के साथ गरमा-गरम नाश्ते का मजा लेने की बात ही कुछ और होती है. और इस सर्दी में अगर टेबल पर मक्खन में लिपटा, अंदर से नरम और ऊपर से खस्ता अमृतसरी चूर-चूर पराठा मिले तो मजा और भी दोगुना हो जाता है. अक्सर लोग सोचते हैं कि घर पर रेस्टोरेंट जैसा पराठा बनाना मुश्किल होता है लेकिन आज हम आपको वह ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से मिनटों में चूर-चूर पराठा बना सकते हैं.तो चलिये ट्राय करते है इस अनोखी रेसिपी को.

सामग्री

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – 1/2 छोटा चम्मच
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • घी / तेल – 2 बड़े चम्मच (मोयन के लिए)
  • मक्खन – परोसने के लिए

विधि

आटा गूंधना

  • आटे में नमक डालें और धीरे-धीरे पानी डालकर मुलायम आटा गूंध लें.
  • इसे 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.

पराठा बेलना

  • आटे की छोटी लोइयां बना लें.
  • बेलन की मदद से पतला गोल पराठा बेलें.

तवे पर सेंकना

  • तवा गर्म करें. पराठा डालें और दोनों तरफ हल्का-हल्का सेंकें.
  • जब हल्के सुनहरे धब्बे दिखाई दें थोड़ा घी या तेल लगाएं.

चूर-चूर बनाने की ट्रिक

  • पराठे को तवे पर डालते समय धीमी आंच और ढककर सेकना जरूरी है.
  • बीच-बीच में हल्का दबाकर भारी परतें और खस्ता टेक्सचर आएगा.

सर्व करना

  • गरमा-गरम पराठे को मक्खन के साथ परोसें.
  • साथ में दही, अचार या अपनी पसंद की सब्जी रखें.
  • अगर पराठे ज्यादा खस्ता चाहिए तो तवे को पहले अच्छी तरह गर्म करें.
  • आटे में थोड़ा तेल मिलाने से भी पराठा और नरम और खस्ता बनता है.
  • लोइयां बेलते समय थोड़ी अतिरिक्त आटे की सहायता से चिपकने से बचाएं.

Gajar ka Rasgulla Recipe in Hindi: मेहमान भी पूछेंगे कैसे बनाया, ये है गाजर की सबसे अनोखी और नई रेसिपी

Also read : Gajar ki Rasmalai Recipe: गाजर का हलवा छोड़िए, इस सर्दी बनाएं यह नई और शाही मिठाई

Also read : Sugar Free Gajar ka Halwa Recipe: बिना चीनी के बनाएं हलवाई जैसा लजीज गाजर का हलवा

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola