New Year Special Chana Dal Tikki: नए साल पर मेहमानों को करें इंप्रेस, स्नैक्स में सर्व करें चना दाल टिक्की

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

Chana Dal Tikki (AI Image)

New Year Special Chana Dal Tikki: नए साल के मौके पर घर आए मेहमानों को करें खुश. स्नैक्स में सर्व करें चना दाल टिक्की. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

विज्ञापन

New Year Special Chana Dal Tikki: अब कुछ ही दिनों में नया साल आने वाला है. न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए लोग कुछ दिन पहले से ही बड़े उत्साह और खुशी के साथ तैयारियां शुरू कर देते हैं. कई लोग पार्टी की प्लानिंग करते हैं, तो कुछ लोग दोस्तों और परिवार के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बनाते हैं. कई लोग घर पर ही खास अंदाज में नया साल मनाना पसंद करते हैं. इसके लिए लोग घर को सजाते हैं और तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवान भी बनाते हैं. आप भी नए साल पर टेस्टी स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं तो चना दाल टिक्की को ट्राई कर सकते हैं. इसका स्वाद घर आए मेहमानों और घरवालों को जरूर पसंद आएगा. 

चना दाल टिक्की बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चना दाल- 1 कप
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • बेसन- 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • गरम मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • तेल- जरूरत के अनुसार

चना दाल टिक्की को कैसे तैयार करें?

  • चना दाल टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप चना दाल को अच्छे से धो लें और इसे आप 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. अब आप दाल और अदरक को मिक्सी जार में डाल दें. इसे आप दरदरा पीस लें.
  • अब एक बर्तन में पिसी हुई दाल, बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और धनिया पत्ती को डाल दें. 
  • अब आप नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, धनिया पाउडर और बेसन मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें. इस मिश्रण से आप छोटे-छोटे हिस्से को लें और गोल करके चिपटा कर लें.
  • एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और इसमें एक चम्मच तेल डाल दें. अब टिक्कियों को आप तवे पर डालें.एक चम्मच तेल डालें और टिक्कियों को सुनहरा होने तक सेंक लें. तैयार चना दाल टिक्की को आप चटनी या सॉस के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Suji Snacks Ideas: सर्दियों में सूजी से तैयार करें लाजवाब स्नैक्स, ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola