Bihar News: सीएसपी से शराब माफियाओं को ट्रांसफर हो रहे हैं रुपये, जांच के बाद सख्त कार्रवाई करने की तैयारी

Updated at : 06 Nov 2021 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: सीएसपी से शराब माफियाओं को ट्रांसफर हो रहे हैं रुपये, जांच के बाद सख्त कार्रवाई करने की तैयारी

Bihar News: बिहार के ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले विभिन्न बैंकों के सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) के माध्यम से पैसे दूसरे राज्यों में मौजूद तस्करों के खातों में पहले ट्रांसफर कर दिये जाते हैं.

विज्ञापन

Bihar News: राज्य में शराब माफियाओं ने दूसरे राज्यों से अवैध तरीके से शराब मंगवाने के लिए पैसे ट्रांसफर करने का एक नया नेटवर्क तैयार किया है. इन दिनों इसी मॉड्यूल के आधार पर शराब तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है. इसमें बिहार के ग्रामीण इलाकों में काम करने वाले विभिन्न बैंकों के सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) के माध्यम से पैसे दूसरे राज्यों में मौजूद तस्करों के खातों में पहले ट्रांसफर कर दिये जाते हैं.

फिर वहां से शराब की खेप अलग-अलग तरीकों और रूटों से यहां तक पहुंचायी जाती है. इन दिनों माफियाओं को मोटे पैसे ट्रांसफर करने का बड़ा प्वाइंट सीएसपी बन रहे हैं. ये रुपये कई बार में भेजे जाते हैं, ताकि एक बार में मोटी रकम ट्रांजेक्शन होने पर किसी की नजर नहीं जाये. कई बार अलग-अलग लोगों के बैंक खातों में यहां से पैसे ट्रांसफर किये जाते हैं. इसके एवज में सीएसपी संचालक को कुछ कमीशन भी मिलता है.

हाल में मद्य निषेध इकाई के स्तर से की गयी गहन छानबीन इस तरह के कई तथ्यों का खुलासा हुआ है. इनके आधार पर जल्द ही दूसरे राज्यों में मौजूद बड़े माफियाओं या शराब तस्करों पर कार्रवाई होने जा रही है. बिहार पुलिस मुख्यालय एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि इस तरह के सभी मामलों की गहन जांच चल रही है, जो भी इस पूरे नेक्सस में शामिल माफिया या तस्कर हैं, उन सभी पर जल्द ही सख्त कार्रवाई की जायेगी. मद्य निषेध इकाई इन मामलों की गहनता से जांच कर रही है.

Also Read: जहरीली शराब से अब तक गोपालगंज में 18 और पश्चिमी चंपारण में 16 लोगों की मौत, दो थानेदार व दो चौकीदार निलंबित

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन