गुजरात के सूरत से मोहन ठाकुर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, कटिहार में पांच लोगों की हत्या मामले में थी तलाश

Updated at : 05 Jan 2023 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
गुजरात के सूरत से मोहन ठाकुर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, कटिहार में पांच लोगों की हत्या मामले में थी तलाश

पिछले माह कटिहार के दियारा इलाके में हुई पांच लोगों की हत्या मामले में गुरुवार को एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 2दिसंबर की घटना के आरोपितों में से चार लोगों को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है. गुरुवार को बिहार पुलिस की एसटीएफ टीम ने मोहन ठाकुर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कटिहार. पिछले माह कटिहार के दियारा इलाके में हुई पांच लोगों की हत्या मामले में गुरुवार को एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 2 दिसंबर की घटना के आरोपितों में से चार लोगों को गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है. गुरुवार को बिहार पुलिस की एसटीएफ टीम ने मोहन ठाकुर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चार में से एक सुमन कुंवर भागलपुर जिले के पीरपैंती थाने के 11 कांडों में, कटिहार जिला की बरारी थाने के 7 कांडों में तथा मनिहारी थाने के एक कांड में अर्थात कुल 19 कांडों में आरोपित है. इस मामले को लेकर पूर्वी बिहार में सियासत तेज थी. नेता लगातार सरकार पर हमले कर रहे थे. यह मामला ट्वीटर पर भी ट्रेंड किया था.

कटिहार में हुआ था नरसंहार 

कटिहार के बरारी थाना क्षेत्र के बकिया दियारा में दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व को लेकर जमकर गोलीबारी हुई थी. इस घटना के कई दिन बाद दियारा क्षेत्र में तीन लोगों के शव बरामद हुए थे. इस घटना में सबसे बड़ी बात यह थी कि सभी मृतक एक ही जाति के थे. मृतक के परिजनों ने इस मामले में मोहना चांदपुर गांव के मोहन ठाकुर पर हत्या का आरोप लगाया था. उनका कहना था कि रंगदारी न देने की वजह से सभी की हत्या कर दी गई. बकिया दियारा क्षेत्र में मोहना ठाकुर उर्फ मोहन ठाकुर और सुनील यादव के बीच दियारा क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर काफी लंबे समय से गैंगवार चलता रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि दियारा क्षेत्र में पूर्व में भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं. गोलीबारी की घटना यहां बराबर होती रहती है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

घटना के बाद मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया था. इस मामले में एसटीएफ को सौंप दिया गया था. जिसके बाद गुरुवार को बिहार एसटीएफ की टीम ने गुजरात के सूरत में छापेमारी कर फरार चल रहे 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इसमें सुमन कुंवर, अमन तिवारी, धीरज सिंह और अभिषेक राय उर्फ टाइगर शामिल है. इन्हें पकड़ने में गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी बिहार STF की मदद की है. पुलिस सूत्रों की मानें बिहार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चारों बदमाश गुजरात राज्य के सूरत जिले के कडोदरा थाना क्षेत्र में छिपे हुए हैं. जिसके बाद बिहार पुलिस के विशेष कार्यबल की एक टीम के द्वारा गुजरात पहुंचकर क्राइम ब्रांच सूरत के सहयोग से को चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. अब गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को गुजरात से बिहार लाने की कानूनी प्रक्रिया भी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन