Bihar News: माओवादी संगठन के मारक दस्ते का सदस्य गिरफ्तार, रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश नाकाम

Bihar News एसटीएफ की टीम ने इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है. जिसका आपराधिक एवं नक्सलियों से संलिप्तता की जांच की जा रही है. नकुल की गिरफ्तारी से मुंगेर रेंज के पुलिस को बड़ी राहत मिली है.
Bihar News: नक्सली संगठन के दस्ता सदस्य 22 वर्षीय नकुल कोड़ा को जमालपुर एसटीएफ ने शनिवार की रात धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर के समीप गिरफ्तार किया है. हालांकि उसके पास से कोई हथियार तो बरामद नहीं हुआ, लेकिन वह रेलवे ट्रैक उड़ाने अथवा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए दशरथपुर में घूम रहा था.
एसटीएफ की टीम ने इस मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है. जिसका आपराधिक एवं नक्सलियों से संलिप्तता की जांच की जा रही है. नकुल की गिरफ्तारी से मुंगेर रेंज के पुलिस को बड़ी राहत मिली है. उस पर मुंगेर, लखीसराय एवं जमुई जिलों में एक दर्जन से अधिक नक्सली वारदात को अंजाम देने के मामले दर्ज हैं, जिसमें उसने अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है.
दशरथपुर बाजार से हुई गिरफ्तारी
बताया जाता है कि 20 नवंबर को नक्सली बंदी के दौरान नक्सली संगठन धरहरा व लड़ैयाटांड थाना क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. इसकी रैकी के लिए नकुल कोड़ा पहाड़ से उतारा और एक व्यक्ति के साथ इधरउधर की रेकी करने के बाद दशरथपुर हटिया पहुंचा, जहां उसने सैलून में अपना बाल कटिंग कराया और दशरथपुर रेलवे स्टेशन के ईद-गिर्द रेकी शुरू की. इसी दौरान जमालपुर एसटीएफ को सूचना मिली कि नकुल कोड़ा दशरथपुर में घूम रहा है.
एसटीएफ ने घेराबंदी कर छापेमारी की और रात में दशरथपुर हटिया के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह अपना इंसास और 200 राउंड गोली पहाड़ पर मौजूद अपने साथी कुख्यात नक्सली बीडीओ कोड़ा एवं सुरेश कोड़ा के पास छोड़ आया है. वह घटना को अंजाम देने के लिए रेकी करने पहाड़ से उतरा था.
बड़ी नक्सली घटनाओं में उसने स्वीकारी संलिप्तता
बताया जाता है कि 22 अक्तूबर को लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चैरा राजपुर पंचायत के चौकड़ा गांव से नक्सलियों ने डीलर भागवत प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार का अपहरण कर लिया था. उसकी टोह में गये पुलिस टीम से चौखरा के नजदीक ही भगतपुर से सटे पहाड़ी के पास मुठभेड़ भी हुआ था. जिसमें नक्सली प्रमोद कोड़ा मारा गया और पुलिस ने एक एके-47 बरामद भी बरामद की थी. इस घटना में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




