एनएच-27 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, डीएमसीएच रेफर
फुलपरास अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया सड़क हादसे में घायल युवक.
मधुबन में NH-27 पर एक सड़क दुर्घटना में 20 वर्षीय युवक रौशन कुमार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. गंभीर हालत में उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर किया गया है. पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है.
Road Accident Madhubani: फुलपरास के लोहिया चौक के समीप एनएच-27 पर मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया गया.
सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
घायल युवक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के सुग्गापट्टी निवासी रौशन कुमार (20) के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, रौशन कुमार मंगलवार देर शाम किसी काम से लोहिया चौक के पास एनएच-27 पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
गंभीर हालत में डीएमसीएच रेफर
टक्कर के बाद युवक सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच, दरभंगा रेफर कर दिया.
अज्ञात वाहन की तलाश
घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जानकारी जुटाने और वाहन की पहचान के प्रयास में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










