लदनियां प्रखंड मुख्यालय की बदहाल स्थिति, समतलीकरण और घेराबंदी की मांग

Updated:
विज्ञापन

बदहाल प्रखंड मुख्यालय परिसर लदनियां | Prabhat Khabar Network

लदनियां प्रखंड मुख्यालय परिसर की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोग परेशान हैं. जगह-जगह कचरा और ऊबड़-खाबड़ जमीन के कारण बारिश में आवागमन मुश्किल हो जाता है. लोगों ने प्रशासन से जल्द विकास कार्य कराने की मांग की है.

विज्ञापन

Madhubani News: लदनियां प्रखंड मुख्यालय परिसर की बदहाली इन दिनों साफ नजर आ रही है. परिसर में मिट्टीकरण, समतलीकरण और घेराबंदी का कार्य नहीं होने से जगह-जगह ऊबड़-खाबड़ जमीन, घास-फूस और कचरा फैला हुआ है.

बारिश के बाद बढ़ जाती है परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश होने के बाद परिसर की स्थिति और खराब हो जाती है. इससे कार्यालय आने वाले आम लोगों और कर्मचारियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

परिसर के विकास की उठी मांग

प्रखंड मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसर की ऐसी स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों ने प्रशासन से परिसर का समुचित विकास कराने, समतलीकरण, घेराबंदी और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.

बीडीओ ने दिया जल्द कार्रवाई का आश्वासन

नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) सतीश कुमार ने कहा कि इस मुद्दे को गंभीरता से लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि परिसर की घेराबंदी और समतलीकरण के लिए जल्द आवश्यक पहल की जाएगी.

उन्होंने कहा कि प्रखंड मुख्यालय परिसर को व्यवस्थित और बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन आवश्यक कदम उठाएगा.

यह भी पढ़ें: छात्र की मौत के बाद बथनाहा स्कूल में शिक्षकों की अदला-बदली, बीईओ के आश्वासन पर बनी सहमति


विज्ञापन
Tarachand Prasad

लेखक के बारे में

By Tarachand Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन