एसबीआई से 5.20 लाख निकालने के बाद बैग चोरी, झंझारपुर में मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक AI तस्वीर

झंझारपुर में एक बैंक ग्राहक से 5.20 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने भारतीय स्टेट बैंक से पैसे निकालने के बाद यह घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

SBI Jhanjharpur: झंझारपुर थाना क्षेत्र में बैंक से नकदी निकालने के बाद एक व्यक्ति के बैग से 5 लाख 20 हजार रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है. घटना झंझारपुर हटिया के पास हुई. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एसबीआई से रुपये निकालकर पहुंचे थे बाजार

पीड़ित हटनी गांव निवासी सृष्टि नारायण मिश्र ने बताया कि बुधवार को उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक, झंझारपुर शाखा से 5 लाख 20 हजार रुपये निकाले थे. इसके बाद वह झंझारपुर हटिया के पास टेम्पू से उतरे.

सब्जी खरीदने के दौरान बैग लेकर फरार हुआ चोर

पीड़ित के अनुसार, उन्होंने रुपये से भरा बैग टेम्पू पर रख दिया और सब्जी खरीदने लगे. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने बैग लेकर फरार हो गया.

बैग में नकद राशि के अलावा बैंक पासबुक, आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात भी रखे थे.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने झंझारपुर थाना को जानकारी दी. थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोर की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें: मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रतियोगिता में अंधराठाढ़ी की बबली झा बनीं विजेता


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन