मिथिला हाट में मधुश्रावणी डाली सज्जा प्रतियोगिता, दूसरे दिन बबली झा बनीं विजेता

Updated:
विज्ञापन

प्रमाणपत्र के साथ नवविवाहिता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुश्रावणी के अवसर पर मिथिला हाट में आयोजित डाली सज्जा प्रतियोगिता में अंधराठाढ़ी की नवविवाहिता बबली झा ने सर्वश्रेष्ठ सजावट कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. यह प्रतियोगिता 14 अगस्त तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा.

विज्ञापन

Madhubani News: पर्यटन विभाग के उपक्रम मिथिला हाट में महान लोकपर्व मधुश्रावणी के अवसर पर आयोजित डाली सज्जा प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंधराठाढ़ी की नवविवाहिता बबली झा ने सर्वश्रेष्ठ डाली सजाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया.

विज्ञापन

प्रतिदिन चुनी जा रही हैं सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी

आयोजन समिति की अंबे मिश्रा, कल्याणी झा, आशा झा, विनीता गिरी, नंदिनी सिंह और सीमा देवी ने बताया कि प्रतियोगिता 14 अगस्त तक लगातार 12 दिनों तक चलेगी. प्रतियोगिता में प्रतिदिन सर्वश्रेष्ठ डाली सजाने वाली नवविवाहिताओं को प्रशस्ति पत्र और आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा रहा है.

पहले दिन नेहा ठाकुर बनी थीं विजेता

समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस सोमवार को अररिया संग्राम निवासी नेहा ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ डाली सजाने के लिए प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया था. वहीं अंजली कुमारी उपविजेता रहीं.

मधुश्रावणी परंपरा को बढ़ावा देने का प्रयास

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य मधुश्रावणी पर्व की पारंपरिक संस्कृति और मिथिला की लोक परंपराओं को संरक्षित और प्रोत्साहित करना है. इस आयोजन में बड़ी संख्या में नवविवाहिताएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन