Madhubani News : वाहन जांच के दौरान कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Madhubani News : वाहन जांच के दौरान कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

अरेर थाना पुलिस ने कपसिया कोसी नहर पुल के पास वाहन जांच अभियान के दौरान देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बेनीपट्टी. अरेर थाना पुलिस ने कपसिया कोसी नहर पुल के पास वाहन जांच अभियान के दौरान देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये युवक की पहचान रहिका थाना क़े पोखरौनी निवासी मो. नियामत अली के रूप में की गई है. जानकारी देते हुए एसडीपीओ अमित कुमार ने कही. उन्होंने बताया कि बीते 21 सितंबर की रात कपसिया कोशी नहर पुल के पास थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव, अपर थानाध्यक्ष बेमिशाल कुमार व एएसआइ भरत कुमार दलबल के साथ आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच कर रहे थे. इसी क्रम में एक बाइक पर सवार आरोपी आया और पुलिस को देखते ही बाइक को तेजी से भगाने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. पूछताछ के क्रम में पकड़ाये युवक ने अपना नाम मो. नियामत अली बताया. पुलिस टीम द्वारा जब इसकी तलाशी ली. तो ब्लु सिल्वर मेट रंग का हीरो एक्सट्रीम बाइक के सीट के अंदर छिपाकर रखा एक देसी कट्टा बरामद हुआ. इसके बाद अवैध देसी कट्टा व बाइक को जब्त कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी को थाने लाया गया. जिसके बाद एसएचओ द्वारा इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए अपराधी के खिलाफ सुसंगत धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश अरेर थानाध्यक्ष को दिया गया है. कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Gajendra Kumar

लेखक के बारे में

By Gajendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन