Madhubani News : पेट्रोल पंप तोड़फोड़ करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Published by : GAJENDRA KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 10:26 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित मिलन ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप पर एक युवक ने अहले सुबह पंप के नोजल मशीन को तोड़फोड़ कर तहस नहस कर दिया.

विज्ञापन

राजनगर. थाना क्षेत्र के भगवानपुर स्थित मिलन ऑटो मोबाइल पेट्रोल पंप पर एक युवक ने अहले सुबह पंप के नोजल मशीन को तोड़फोड़ कर तहस नहस कर दिया. बाद में टीटी रिसिव्ड टैंक में आग लगाने की भी कोशिश की, लेकिन उसमें ताला लगा रहने के कारण आग लगने से बच गया. पेट्रोल पंप के मैनेजर परजुआर अरेर निवासी छोटू कामत ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया गया कि सुबह 6 बजे बैराघाट निवासी अनिरुद्ध सिंह का पुत्र बलराम कुमार उर्फ गुलशन कुमार पेट्रोल पंप पर लोहे की रॉड से हमला कर पहले नोजल मशीन को तहस नहस कर बर्बाद कर दिया. फिर टीटी रिसिव्ड टैंक में आग लगाने की कोशिश की, लेकिन उसमें ताला लगा रहने के कारण उसमें आग नही लग सका. बताया गया कि तोड़फोड़ में 2 लाख 50 हजार रुपये की संपति का नुकसान हुआ है. पंप पर मौजूद कर्मी ने उसे तोड़फोड़ करने से मना किया तो उक्त युवक पंप बंद करने की चेतावनी दे रहा था. जान से मारने की भी धमकी दी. बताया गया कि इस घटना की जानकारी जब उसके पिता को दी गई तो उल्टा उसके पिता पंप के मैनेजर को धमकी दिया कि जो मन हो कर ले. मामले में बलराम कुमार और उसके पिता अनिरुद्ध सिंह के विरुद्ध राजनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. अभियुक्त बलराम कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन